जम्मू कश्मीर में आए दिन कोई न कोई हादसा हो ही जाता है। अभी कुछ दिन पहले आतंकवादियों ने सेना पर अटैक किया था कि अब जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।
हिरासत में घुसपैठिया
उन्होंने बताया कि नौशेरा सेक्टर के झानगढ़ में नियंत्रण रेखा पार संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर सेना के जवानों ने गोलियां चलाईं जिससे घुसपैठिया घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घुसपैठिये को हिरासत में ले लिया गया और उसे उपचार के लिए चिकित्सा केंद्र पर ले जाया गया। उनके अनुसार उसके पास से कोई अभियोजन योग्य सामग्री नहीं मिली है।