जम्मू कश्मीर में युवाओं तक पहुंच कायम करने के अपने प्रयासों के तहत भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को पर्वतीय जिले रियासी में एक साइकिलिंग अभियान का आयोजन किया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। अभियान में 15 स्थानीय युवक और सेना के पांच जवान शामिल थे। ‘‘काउंटर इनसर्जेंसी फोर्स’’ (यूनीफॉर्म) के डिप्टी जनरल ऑफिसर कमांडिंग ब्रिगेडियर जे एस शेखावत ने रियासी स्पोर्ट्स स्टेडियम से अभियान को हरी झंडी दिखायी।
उन्होंने कहा कि जोश से भरपूर युवाओं की टीम ने बारादरी ब्रिज, सलाल डैम, थानपाल ब्रिज, रदखाद, अरनास, नारलु ब्रिज, कंथान, सलाल कोटली, ज्योतिपुरम, ग्रान मोर, रियासी मार्केट और तलवाड़ा को कवर किया। उन्होंने कहा, ‘‘सेना में रोमांच और खेल गतिविधियों की भावना को बढ़ाने की परंपरा रही है। इसके तहत क्षेत्र में स्थानीय आबादी के लिये कई रोमांचकारी गतिविधियां शुरू की गयीं। यह युवा सोच को शिक्षित करने के लिये सेना के मौजूदा प्रयासों के तहत भारतीय सेना द्वारा स्थानीय युवाओं के उत्साहवर्धन के लिये आयोजित अभियान है।’’


Download Android App
Download iOS App



