उत्तर कश्मीर में बांदीपुरा के कुछ इलाकों में सुरक्षाबलों ने आज सुबह से तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के हाजीन के कुछ इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है।
सुरक्षा बलों ने बाहर जाने वाले रास्तों को सील करके सभी सड़कों को बंद कर दिया है। स्थानीय लोगों को घरों के अंदर हीे रहने को कहा गया है। कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
अंतिम समाचार लिखे जाने तक सुरक्षा बलों का आतंकवादियों के साथ आमना -सामना नहीं हुआ था।