जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले के सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (International border) पर बीएसएफ के जवानों ने सोमवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने अपने एक बयान में कहा है कि बीएसएफ के जवानों को सुबह के करीब 9.45 बजे घुसपैठिए की हरकतों के बारे में पता चला क्योंकि उस वक्त वह बॉर्डर आउटपोस्ट चक फकीरा में 64 नंबर सीमा चौकी के पास सुरक्षा घेरे की ओर आगे बढ़ता चला आ रहा था।
बीएसएफ ने कहा, “बार-बार चेतावनी देने के बावजूद वह सीमा सुरक्षा के घेरे की ओर आगे बढ़ता चला आ रहा था, जिसके चलते बीएसएफ के जवानों ने उसे गोली मार दी। उसके शव को बरामद कर लिया गया है।” बीएसएफ ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से वह जगह करीब 40 मीटर की दूरी पर स्थित है। यहां भारत व पाकिस्तान के बीच की 3,323 किमी लंबी सीमा और भारत व बांग्लादेश के बीच की 4,096 किमी लंबी सीमा की सुरक्षा के लिए 2.6 लाख सशक्त सेना की टोली तैनात हैं।


Download Android App
Download iOS App



