पाक सैनिकों ने बारामूला जिले में उरी सेक्टर के कमालकोट इलाके में आज लगातार दूसरे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने बिना उकसावे के कमालकोट इलाके में लगातार दूसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और अंधाधुंध गोलीबारी की।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय सैनिक इस संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा और मुहंतोड़ जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। कल हुई गोलीबारी में सेना के एक कुली की मौत हो गई तथा दो महिलाएं घायल हो गई थीं।