जम्मू & कश्मीर में कड़ाके कि ठंड जारी है। आपको बता दे कि लद्दाख क्षेत्र में स्थित लेह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक नीचे दर्ज किया गया। साथ ही घाटी के रूंचाई पर स्थित कुछ इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि गुलमर्ग, पहलगाम और कश्मीर के रूंचाई पर स्थित कुछ इलाकों में कल रात हल्की बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि आसमान में बादल छाये रहने के कारण ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित कश्मीर के कई इलाकों में रात के तापमान में बढ़तरी दर्ज की गयी।
अधिकारी ने बताया कि राजधानी शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सीमावर्ती लद्दाख क्षेत्र में स्थित लेह शहर का न्यूनतम शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि लेह राज्य में सबसे ठंडा स्थान शहर रहा। अधिकारी ने बताया कि नजदीकी शहर करगिल का आंकड़ उपलब्ध नहीं है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे