उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कश्मीर घाटी में मौजूदा सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार को क्षेत्र का दौरा किया। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सिंह उत्तरी एवं दक्षिणी कश्मीर में तैनात टुकड़ियों से मिले और उन्हें मौजूदा स्थिति के साथ ही हाल के आतंकवाद रोधी अभियानों से अवगत कराया गया।
मनमोहन सिंह बोले- जम्मू कश्मीर के लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए
उन्होंने स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराई गई मानवीय सहायता के लिए सैनिकों की प्रशंसा की और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इकाइयों एवं टुकड़ियों द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। सैन्य कमांडर के साथ ही चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों भी मौजूद थे।
अधिकारी ने कहा कि सैन्य कमांडर ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार रहने की जरूरत पर फिर से जोर दिया और सभी सुरक्षा बलों के बीच शानदार तालमेल की भी तारीफ की।


Download Android App
Download iOS App



