Article 370 को खत्म किए जाने की पहली वर्षगांठ पर कश्मीर में 2 दिन के लिए लगाया गया कर्फ्यू

Summary :

यह निर्णय इस विशेष जानकारी के बाद लिया गया कि अलगाववादी और पाकिस्तान प्रायोजित समूह हिंसक विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे है, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था खतरे में पड़ सकती है।

आर्टिकल 370 निरस्त होने की पहली वर्षगांठ (5 अगस्त) से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों से दो दिवसीय कर्फ्यू लगाया गया है। सूत्रों ने बताया कि यह फैसला श्रीनगर में सोमवार को हुई सुरक्षा कोर समूह की बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता सेना के श्रीनगर मुख्यालय के 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. राजू ने की। सूत्रों ने कहा कि यह निर्णय इस विशेष जानकारी के बाद लिया गया कि अलगाववादी और पाकिस्तान प्रायोजित समूह हिंसक विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे है, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था खतरे में पड़ सकती है।
मेडिकल इमरजेंसी और वैध पहचान पत्र और पास रखने वाले सरकारी कर्मचारियों को धारा 144 सीआरपीसी के तहत लगाए गए इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है। इससे पहले, जिला अधिकारियों ने इसी तरह के कारणों का हवाला देते हुए श्रीनगर जिले में कर्फ्यू लगा दिया था।

Desk Team