पिछले कुछ दिनों से ड्रोन का मामला थमता नहीं दिख रहा है। ड्रोन हमले को लेकर भारत पूरी तरह सतर्क है। इस बीच मंगलवार देर रात को अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर बीएसएफ ने एक संदिग्ध ड्रोन देखा। ड्रोन दिखने के बाद बीएसएफ जवानों ने इस पर फायरिंग की जिसके बाद ड्रोन गायब हो गया।
इसको लेकर बीएसएफ ने कहा है कि 13 और 14 जुलाई की दरमियानी रात को अरनिया सेक्टर में सैनिकों द्वारा एक चमकती लाल बत्ती देखी गई। सतर्क सैनिकों ने अपनी स्थिति से लाल बत्ती की ओर गोलीबारी की, जिसके कारण वह वापस लौट आया। इलाके की तलाशी ली जा रही है। हालांकि, अब तक कुछ नहीं मिला।
बता दें कि 27 जून को जम्मू मिलिट्री स्टेशन पर दो ड्रोन से विस्फोट किए थे। पाकिस्तानी आतंकी संगठनों ने सेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में ‘कम तीव्रता वाले दो विस्फोट’ किए थे। इनमें से एक विस्फोट ने एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचाया, जबकि दूसरा विस्फोट खुले क्षेत्र में हुआ। अधिकारियों ने विभिन्न जिलों में ज्यादातर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में, ‘ड्रोन’ और अन्य मानव रहित हवाई यंत्रों के भंडारण, बिक्री या उसे कब्जे में रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है।


Download Android App
Download iOS App



