बीएसएफ के जवानों ने जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक उड़ने वाली वस्तु पर फायरिंग करके उसे खदेड़ दिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ ने कहा, आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे, हमारे अग्रिम सैनिकों ने आईबी के पास अरनिया सेक्टर में आसमान में एक चमकती लाल और पीली रोशनी देखी।
उन्होंने कहा, हमारे सैनिकों ने उड़ती हुई वस्तु पर तुरंत 25 एलएमजी गोलियां चलाईं जिससे वह कुछ ऊंचाई तक पहुंच गई और पाक की तरफ चली गई। पुलिस की मदद से इलाके की तलाशी ली जा रही है। जम्मू में ड्रोन गतिविधि में वृद्धि देखी जा रही है।
2 जुलाई को बीएसएफ ने अरनिया सेक्टर में एक क्वाडकॉप्टर को खदेड़ दिया था। 29 जून को जम्मू में रत्नाचुक-कालूचक सैन्य क्षेत्र में सेना द्वारा ड्रोन गतिविधियों को विफल कर दिया गया था। 27 जून को जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन के जरिए दो बम धमाके हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



