जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि हाल ही में संपन्न आम चुनाव में इस्तेमाल की गईं ईवीएम के स्थानांतरण का ”प्रमाण” सामने आने के बावजूद निर्वाचन आयोग की चुप्पी चिंताजनक है। महबूबा ने एक ट्वीट में कहा, ”ईवीएम स्थानांतरण का ठोस साक्ष्य होने के बावजूद निर्वाचन आयोग की ओर से इन चिंताओं पर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है जिससे चिंतित हूं।”
आम चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले राजग को एग्जिट पोल में बहुमत मिलने की संभावना जताए जाने पर टिप्पणी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा पार्टी की चुनाव में जीत से सच्चाई के लिए लोगों का संघर्ष थमेगा नहीं। उन्होंने कहा, ”भाजपा की जीत और हार से दुनिया खत्म नहीं हो रही है।”


Download Android App
Download iOS App




