J&K : शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किया ISJK का शीर्ष कमांडर

Summary :

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद हुआ है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट जम्मू कश्मीर (आईएसजेके) का शीर्ष कमांडर मारा गया। आधिकारिक सूत्रों में बताया गया कि सुरक्षा बलों ने आज तड़के शोपियां के अशिजिपोरा में आतंकवादी गतिविधियां देखी। सुरक्षा बलों ने आंतकवादियों को जब चुनौती दी और उन्हें आत्मसमपर्ण करने को कहा तो आंतकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Shopian Encounter

 इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आंतकवादी को मारा गिराया। सूत्रों के अनुसार मारे गए आंतकवादी की पहचान बारामूला के शोपोर निवासी अशफाक अहमद उर्फ अब्दुल्ला भाई के रूप में हुई। वह आईएसजेके में शामिल होने से पहले हरकतुल-उल-मुजाहिद्दीन का सदस्य था।

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों का अभियान समाप्त हो गया है और किसी भी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए मुख्य शहर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है।

स्थानीय लोगों को श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर टोल टैक्स नहीं देना होगा : राज्यपाल

Desk Team