श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में आज अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच यहां हर्षोल्लास के साथ 71 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जहां मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बख्शी स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जश्न-ए-आजादी के मौके पर घाटी भर में तिरंगा लहराया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
मुख्य आयोजन बख्शी स्टेडियम में हुआ जहां मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान घाटी में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कई स्थानों पर कफ्र्यू जैसी पाबंदिया लगायी गयीं और सुरक्षा कारणों से रेल और मोबाइल फोन सेवाओं को स्थगित रखा गया। किसी तरह के ङ्क्षहसक प्रदर्शन से निपटने के लिए बुलेट प्रूर्फ जैकेट में स्वचालित हथियारों के साथ सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के सैकड़ों जवान सड़कों एवं गलियों में चौकसी कर रहे थे।
निचले इलाके शहर- ए खास में कानून- व्यवस्था को बनाये रखने के लिए कफ्र्यू जैसी पाबंदिया लगायी गयी थीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कड़ी सुरक्षा के बीच राजधानी के बख्शी स्टेडियम में तिरंगा लहराया और सीमा सुरक्षा बल एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल समेत कई सुरक्षा एजेंसियों ने मुख्यमंत्री को सलामी दी। उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मी पहली बार मार्च परेड में शामिल हुए।
विभिन्न स्कूलों के छात्र मार्च परेड में शामिल हुए और इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कई पूर्व मंत्री भी उपस्थित थे। जिलों एवं तहसीलों भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।