फारूक अब्दुल्ला ने लोगों से आरएसएस-भाजपा के ‘विभाजनकारी एजेंडे’ के खिलाफ एकजुट होने का किया आह्वान

Summary :

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के लोगों से आगामी लोकसभा चुनावों में राज्य में भाजपा और इसके मूल

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के लोगों से आगामी लोकसभा चुनावों में राज्य में भाजपा और इसके मूल वैचारिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ‘‘विभाजनकारी एजेंडे’’ को हराने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियां माहौल खराब करने की कोशिश करेंगी लेकिन लोगों को उनके ‘‘दुष्प्रचार’’ में नहीं फंसना है।

सरकार गहरी नींद में, नीरव मोदी की ऐश : कांग्रेस

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘राज्य के सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए राज्य में आरएसएस-भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ मजबूत मोर्चा खड़ा करने का यह सही समय है। मुझे भरोसा है कि राज्य की जनता आरएसएस और इससे जुड़े संगठन को करारा जवाब देगी।’’

उन्होंने यहां एनसी मुख्यालय में घाटी के विभिन्न भागों से आए प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।

Desk Team