गिलानी के शव पर पाकिस्तानी झंडा रखने और देश विरोधी नारे लगाने के लिए परिवार के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Summary :

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ उनके शव पर पाकिस्तानी झंडा रखने और राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ उनके शव पर पाकिस्तानी झंडा रखने और राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। गौरतलब है कि 92 वर्षीय गिलानी का बुधवार रात लम्बी बीमारी के बाद हैदरपोरा स्थित आवास पर निधन हो गया था। गुरुवार सुबह उसे हैदरपोरा के एक कब्रिस्तान में दफनाया गया। 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जब गिलानी के शव को घर से बाहर लाया गया तो उसके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों ने राष्ट्र विरोधी नारे लगाये तथा गिलानी के शव पर पाकिस्तानी झंडा रखा। इस संबंध में गिलानी के परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ मध्य कश्मीर के बडगाम थाने में एक प्राथमकी दर्ज की गयी है। 
परिवार के सदस्यों ने हालांकि आरोप लगाया कि पुलिस ने गिलानी के शव को हमसे छीन लिया और चुपचाप दफना दिया था। पुलिस महानिरीक्षक ने गिलानी के परिवार के सदस्यों के आरोपों का खंडन किया और कहा कि गिलानी को उसके परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में दफनाया गया था।

Desk Team