राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद और जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस प्रमुख गुलाम अहमद मीर को श्रीनगर हवाई अड्डे पर रोक दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें वापस दिल्ली भेजा जा रहा है। अनुच्छेद 370 हटने के बाढ़ पहली बार गुलाम नबी आज़ाद जम्मू-कश्मीर के दौरे के लिए गए थे, लेकिन श्रीनगर हवाई अड्डे पर प्रशासन ने उन्हें रोक दिया।
इसलिए गुलाम नबी आजाद को अगली फ्लाइट से वापस दिल्ली भेजा जाएगा। जम्मू-कश्मीर जाने से पहले गुलाम नबी आज़ाद ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के कश्मीर के वीडियो को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा, पैसे देकर आप किसी को भी साथ ले सकते हो। हालांकि उनके इस बयान को लेकर बीजेपी ने गुलाम नबी आज़ाद से माफी की मांग की है।
SC का अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ चुनौती पर जल्द सुनवाई से इनकार
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने माफी की मांग करते हुए कहा, इस तरह के बयान की उम्मीद पाकिस्तानियों से की जाती है, न कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी से। हुसैन ने कहा, ‘‘ गुलाम नबी आजाद की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। ’’


Download Android App
Download iOS App



