कांग्रेस के पूर्व नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद आज उधमपुर के जखैनी चौक पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आजाद ने कहा कि मैं भारत में कई पदों पर रहा लेकिन इतना जोश मैंने लोगों में कभी नहीं देखा। मैं सोचता हूं कि अगर मुझे अंदाजा होता इतना जोश का तो मैं बहुत पहले आपके साथ आ जाता… मुझे पूरा विश्वास है कि जो मैंने काम 2008 अधूरा छोड़ा था वो पूरा हुआ।
डोडा जाते समय कुछ देर के लिए जखैनी में रुके आजाद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों के देहात व शहरों से हर वर्ग और समुदाय के लोग इंसाफ दिलाने की इस लड़ाई में उनके साथ है। इंसाफ की यह लड़ाई कई सालों से और कई हुकुमतों के साथ चली आ रही है। यह आज की हुकुमत के साथ भी जारी है। क्या-क्या हुआ यह उनसे कई ज्यादा बेहतर यहां के लोग जानते हैं।
जयराम रमेश ने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पार्टी आएगी एक नये अवतार में जिसे कोई भी हल्के में नहीं ले सकेगा
उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में साथियों के समर्थन वापिस लिए जाने की वजह से जनता की सेवा करने का उनका जो मंसूबा अधूरा रह गया था। पूरा विश्वास है वह लोगों के सहयोग से अब पूरा कर पाएंगे। क्योंकि जो काम अधूरे छोड़े थे उनको पूरा करने के लिए उनसे ज्यादा जोश लोगों में है।
पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि आज यहां न कोई बैठक है न ही कार्यकर्ता सम्मेलन है। वह आगे जा रहे हैं और रास्ते में अपने समर्थकों और पुराने साथियों से मिलने रुके हैं। अभी मौसम गर्म है, एक एक आध महीने के बाद मौसम ठीक होने पर यहां पर पब्लिक बैठक आयोजित की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



