राज्यपाल का प्रशासन जम्मू कश्मीर के कानून को बदलने के मिशन पर : नेशनल कांफ्रेंस

Summary :

नेशनल कांफ्रेंस ने गुरूवार को आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का प्रशासन राज्य के कानून को बदलने के मिशन पर है, जो कि पूरी तरह

नेशनल कांफ्रेंस ने गुरूवार को आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का प्रशासन राज्य के कानून को बदलने के मिशन पर है, जो कि पूरी तरह लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है।

नेशनल कांफ्रेंस के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने एक बयान में कहा, ‘‘राज्य में स्वायत्त संस्थानों पर निरंतर हमले से हम निराश हैं।’’

ब्रिटेन में नीलाम होगी कश्मीर के महाराज की विंटेज स्पोर्ट्स कार

सागर ने आरोप लगाया कि राज्यपाल का प्रशासन राज्य के मौजूदा कानून को बदलने के मिशन पर है जो कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है।

उन्होंने कहा कि कानूनी रूप से कहा जाए तो राज्यपाल के पास राज्य के कानून बदलने की शक्ति है लेकिन हमारे संस्थानों में बदलाव के लिए उनके पास जनादेश नहीं है।

Desk Team