जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को आतंकवादी द्वारा सीआरपीएफ पर ग्रेनेड से हमला किया गया। हमले में सीआरपीएफ के दो जवान और एक नागरिक सहित तीन लोग घायल हो गए। खानपारो ब्रिज पर अज्ञात आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की एक पार्टी पर ग्रेनेड़ फेंका।
आधिकारिक सूत्रों के कहा, ‘‘ग्रेनेड हमले में दो सीआरपीएफ जवान और एक नागरिक घायल हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।’’ सूत्रों ने कहा कि विस्फोट के कारण पैदा हुई अफरा-तफरी के दौरान आतंकवादी फायदा उठकार भागने में सफल रहे।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जम्मू में मंदिरों पर अटैक कर सकते हैं आतंकी संगठन, जारी हुआ हाई अलर्ट
अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके की ओर भेजा गया है और हमलावरों की खोज में तलाश अभियान शुरू किया गया है। सूत्रों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तीन किलोमीटर के दायरे में जांच चौकी स्थापित की गई है और वाहनों, विशेष रूप से दोपहिया वाहनों की आगे बढ़ने से पहले उनकी जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



