जम्मू-कश्मीर : आतंकियों के निशाने पर घाटी, राजौरी में डिफ्यूज किया गया IED

Summary :

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी जिले में शक्तिशाली आईईडी का समय रहते पता चलने और उसे निष्क्रिय कर देने से एक बड़ा हादसा टल गया।

स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकवादी संगठनों की किसी भी तरह की नापाक कोशिशों को विफल करने के लिए खुफिया एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। शनिवार को सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी जिले में आईईडी को डिफ्यूज कर एक बड़े हादसे को टाल दिया। 
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-राजौरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैथूनी-दिलोगरा में एक पुलिया के नीचे संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा विस्फोटक लगाया हुआ मिला जिसे सेना के बम निष्क्रिय दस्ते ने सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर डिफ्यूज कर दिया।

पुलवामा एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में मारे गए दहशतगर्द

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के सड़क मुआयना दल (आरओपी) द्वारा आईईडी का पता चलने के बाद करीब तीन घंटे तक इस महत्त्वपूर्ण मार्ग पर यातायात रुका रहा। अधिकारियों ने बताया कि समझा जाता है कि आतंकवादियों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए रात में विस्फोटक लगाया। 
साथ ही बताया कि धमाके की साजिश रचने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़ा तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों ने आईईडी को सड़क से हटाकर पास के जंगल में फेंक दिया और बाद में बिना किसी नुकसान के नियंत्रित विस्फोट में इसमें धमाका कर इसे नष्ट किया गया।

Desk Team