इल्तिजा मुफ्ती बोलीं-पिछले साल 5 अगस्त से हिरासत में रखे गए कश्मीरी रिहाई के हकदार

Summary :

महबूबा मुफ्ती को मंगलवार को उप जेल में परिवर्तित किये गए उनके आधिकारिक आवास में भेज दिया गया, जहां वह अपनी हिरासत की अवधि पूरी करेंगी।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि 5 अगस्त साल 2019 से हिरासत में रखे गए सभी कश्मीरी रिहाई के हकदार हैं, क्योंकि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान उन्हें ”कैद” में रखने से ”हमारी लोकतांत्रिक साख धूमिल हो रही है।” 
इल्तिजा ने अपनी मां महबूबा मुफ्ती के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ”5 अगस्त से अवैध रूप से हिरासत में रखे गए सभी कश्मीरी रिहाई के हकदार हैं। वैश्विक महामारी के दौरान भी उन्हें कैद में रखने से हमारी लोकतांत्रिक साख धूमिल हो रही है।” फिर भी, मैं सभी को उनके समर्थन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।


गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती को मंगलवार को उप जेल में परिवर्तित किये गए उनके आधिकारिक आवास में भेज दिया गया, जहां वह अपनी हिरासत की अवधि पूरी करेंगी। महबूबा को जनसुरक्षा कानून के तहत हिरासत में रखा गया है। तब से इल्तिजा उनका ट्विटर अकाउंट चला रही हैं।

Desk Team