लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

कश्मीर में कई जगहों पर मौसम में सुधार, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक

कश्मीर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में सुधार देखा गया है, वहीं शुक्रवार को मौसम विभाग ने घाटी में अगले सप्ताह शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है।

कश्मीर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में सुधार देखा गया है, वहीं शुक्रवार को मौसम विभाग ने घाटी में अगले सप्ताह शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग एवं अन्य जगहों पर रात के तापमान में सुधार देखा गया और न्यूनतम तापमान इस मौसम में सामान्य से अधिक रहा। 
उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे से करीब दो डिग्री अधिक है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3.8 डिग्री अधिक था। अधिकारियों ने बताया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पहलगाम में यह शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा। कुपवाड़ा में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 19 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।