भारत ने बीएसएफ जवान की हत्या को लेकर पाकिस्तान के समक्ष विरोध कराया दर्ज

Summary :

भारत ने सैन्य अभियान निदेशालय स्तर की वार्ता के दौरान J-K में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के एक जवान की हत्या को लेकर पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया।

भारत ने सैन्य अभियान निदेशालय स्तर की वार्ता के दौरान जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के एक जवान की हत्या को लेकर पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया। सेना के सूत्रों ने कहा, ”मंगलवार को आयोजित कार्यात्मक स्तर की बातचीत के दौरान भारत ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवान को निशाना बनाकर किए गए संघर्षविराम उल्लंघन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।”

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को जम्मू के निकट अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षाबल के जवान नरेन्द्र कुमार पर घातक गोलीबारी के बाद उनका गला रेत दिया था। नृशंस और ‘अप्रत्याशित’ घटना रामगढ़ सेक्टर में हुई जिसके बाद सुरक्षाबलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया। साथ ही बीएसएफ ने अपने समकक्ष पाकिस्तान रेंजर्स के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया।

पाक सैनिकों ने बीएसएफ जवान का गला रेता, सीमा पर हाईअलर्ट

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हेड कांस्टेबल कुमार को तीन गोली भी लगीं और उनका शव छह घंटे के बाद भारत-पाक बाड़बंदी के पास मिल पाया क्योंकि पाकिस्तानी पक्ष ने सीमा पर संयम बनाए रखने और बीएसएफ के खोजी दलों पर गोलीबारी न होना सुनिश्चित करने के आह्वान पर ‘‘कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।” हालांकि, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर तनाव अभी भी बरकरार है।

Desk Team