जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में सेना ने शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आज सुबह, सैनिकों को उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखी।
उन्होंने बताया कि सैनिकों ने तेजी से घात लगाकर हमला किया जिसमें दो आतंकवादी मार गिराए गए। साथ ही उन्होंने बताया कि मौके से दो एके-47 राइफल और युद्ध में इस्तेमाल की जाने जैसी सामग्रियां जब्त की गईं।


Download Android App
Download iOS App



