श्रीनगर : आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली। हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया। हमले के कुछ घंटों के भीतर ही समूह ने अपनी अमाक समाचार एजेंसी पर यह दावा किया, समूह के सैनिकों ने कश्मीर के बिजबेहरा क्षेत्र में भारतीय पुलिस के एक समूह को निशाना बनाया।
श्रीनगर से 42 किलोमीटर दूर बिजबेहरा में मंगलवार शाम हुई इस घटना में हेड कांस्टेबल शिव लाल नीतम शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 5:50 बजे, एक व्यक्ति ने गोरीवन चौक पर गश्त कर रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक दल पर ग्रेनेड फेंक दिया और भाग गया।


Download Android App
Download iOS App



