दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वदलीय बैठक के बाद नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शनिवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात बहुत अच्छी रही। सभी पार्टियों ने अपना पक्ष उनके सामने रखा है। उनकी ओर से ये पहला कदम था कि किसी भी तरीके से जम्मू-कश्मीर के हालात बेहतर बनाए जाएं और एक सियासी दौर शुरू किया जाए। जब तक मैं अपनी जमात से बात नहीं कर लेता कुछ कह नहीं सकता।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें वहां अलायंस के तौर पर नहीं बुलाया गया था। अगर ऐसा होता तो गठबंधन से केवल एक व्यक्ति को आमंत्रित किया जाता। वहां पार्टीयों को दावत दी गई। गुपकार अलायंस के सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में हमने कोई ऐसी बात नहीं की जो अलायंस के एजेंडा के बाहर हो।
उन्होंने कहा कि वहां किसी ने प्रधानमंत्री से नहीं कहा कि हम 5 अगस्त कबूल करते हैं। हमने कहा कि हम इससे नाराज हैं। प्रधानमंत्री से महबूबा मुफ्ती और फारुख अब्दुल्ला ने साफ कहा कि भाजपा को अनुच्छेद 370 हटाने का एजेंडा कामयाब कराने में 70 साल लगे। हमें 70 महीने लगेंगे तो भी हम अपने मिशन से पीछे नहीं हटेंगे


Download Android App
Download iOS App



