केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में दो शव बरामद किए गए हैं। बता दें कि, इस हादसे में चार लोग घायल हो गए थे तथा 10 मजदूर अंदर फंस गए थे जिन्हे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह हादसा गुरुवार रात को खूनी नाले पर सुरंग का आगे की तरफ का एक छोटा-सा हिस्सा ढह गया था, जिस वजह से यह हादसा हुआ। वहीं इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस तथा सेना ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू कर दिया जो अभी भी जारी है।
आज फिर शुरू किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
रामबन के उपायुक्त मस्सरतुल इस्लाम ने ट्वीट किया, ‘खूनी नाला ऑडिट सुरंग में नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है और उनकी तलाश में अभियान शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे शुरू किया गया,जो जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ इस अभियान में शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि, गुरुवार शाम को भूस्खलन के दौरान रामसू पुलिस थाने के प्रभारी नईमुल हल सहित 15 बचावकर्मी बाल बाल बचे। घटना के बाद बचाव अभियान को रोक दिया गया था। पहाड़ी से पत्थर गिरने ,भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अभियान बंद रहा और इसे सुबह ही प्रारंभ किया जा सका। उन्होंने बताया कि तलाश एवं बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए मजिस्ट्रेट और अन्य जवान मौके पर मौजूद हैं।

30-40 मीटर की दूरी पर है सुरंग का ढहा हुआ हिस्सा
अधिकारियों ने बताया था कि सुरंग का ढहा हुआ हिस्सा करीब 30 से 40 मीटर की दूरी पर है। उन्होंने बताया कि, अभी तक चार लोगों को मलबे से निकाला गया है, चारों घायल हैं तथा 10 अन्य अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि, सुरंग के आगे के हिस्से की तरफ खड़े बुलडोजर और ट्रक समेत कई वाहन और मशीनें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।