जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल लगातार आतंकियों का सफाया करने में लगे है। बुधवार को सोपोर में हुए एनकाउंटर की बेहद ही दुखद तस्वीरें वायरल हो रही है। तस्वीरों में एक तीन साल का मासूम शव पर बैठा नजर आ रहा है। बच्चा शव के पास तब तक बैठा रहा, जब तक पुलिसकर्मी ने उसे वहां से नहीं हटाया।

उत्तरी कश्मीर के सोपोर में बुधवार को हुए एनकाउंटर में एक तीन वर्षीय बच्चे के सामने उसके दादा की मौत हो गई। मृतक की पहचान बशीर अहमद के रूप में हुई। दरअसल, बशीर अपने 3 साल के पोते सोहेल को लेकर बाजार गए थे, लेकिन एनकाउंटर के बीच बशीर को गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़े।

जिसके बाद सोहेल अपने दादा के शव के पास बैठा रहा। सोहेल को सेना और पुलिस के जवानों द्वारा ले जाया गया। सोपोर में सुबह सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हुए आतंकी हमले में एक सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल की भी मौत हो गई, जबकि तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ दल पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी।


Download Android App
Download iOS App



