केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के नैना बटपोरा इलाके में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने कहा, एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों पर हुई गोलीबारी के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई।
जवानों पर गोलीबारी के बाद शरू हुई मुठभेड़
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी करने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। पुलिस ने बताया कि, जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे गोलीबारी की चपेट में आ गए जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।
सोमवार से लापता था सेना का जवान
पुलवामा में मुठभेड़ के अलावा हाल ही में बडगाम जिले से लापता हुए सैनिक का शव बरामद हो गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के समीर अहमद मल्ला सोमवार को बडगाम के खाग इलाके में अपने पैतृक गांव लोकीपोरा से लापता हो गए थे। वह जम्मू में ड्यूटी पर तैनात थे और अपने पैतृक गांव आए थे। उनके परिवार ने कहा कि उनका आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि उनका शव गुरुवार को खाग इलाके में ही मिला था।