जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों पर मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, ‘‘पाकिस्तान ने 16 जून 2020 को देर रात मोर्टार के गोले दागकर और अन्य हथियारों से गोलीबारी कर नौगाम सेक्टर में एलओसी पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया।’’
कोविड-19 : राजस्थान में 122 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, अब तक 300 से अधिक लोगों ने गंवाई जान
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने इससे पहले मंगलवार को भी उसी जिले के तंगधार सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। तंगधार और नौगाम सेक्टरों में दोनों पक्षों के बीच कई घंटों तक भारी गोलीबारी जारी रही। भारतीय पक्ष की ओर से अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



