जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के वाहन को निशाना बनाने के लिए आतंकवादियों ने आईईडी विस्फोट किया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिणी कश्मीर में अनंतनाग जिले के बिजबहेड़ा के पजालपोरा इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक बंकर वाहन को निशाना बनाया।
उन्होंने बताया कि कुछ असैन्य वाहनों को विस्फोट की वजह से क्षति पहुंची लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। विस्फोट के बाद सुरक्षाबलों ने हवा में कुछ गोलियां भी चलाईं। इलाके की घेराबंदी की गई है और हमलावरों की तलाश जारी है।
बता दें कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और तहरीक-उल-मुजाहिदीन (टीयूएम) आतंकी संगठनों के आतंकियों की मदद करने वाले 2 सहयोगियों को गिरफ्तार किया।


Download Android App
Download iOS App



