जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर की चानपोरा पुलिस चौकी पर हमला करने वाले जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को बडगाम जिले से गिरफ्तार करने का दावा किया है।
चानपोरा पुलिस चौकी पर शुक्रवार को हुये आतंकवादी हमले में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस चौकी पर आतंकवादी हमले के बाद मामला दर्ज कर लिया गया था और जांच चल रही थी।
एनआईए ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हसीब मुगल ने यहां रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस ने रविवार सुबह बडगाम जिले के चाडोरा क्षेत्र से तीन कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।’’
उन्होंने बताया कि इन तीनों आतंकवादियों ने पुलिस चौकी पर हमला किया था जिसमें कांस्टेबल फिरोज अहमद घायल हो गये थे। उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुये हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीन आतंकवादियों में से दो की पहचान मुश्ताक अहमद और जुनैद अहमद के रूप में की गई है।


Download Android App
Download iOS App



