जम्मू कश्मीर : कुलगाम में आतंकियों ने की 5 मजदूरों की हत्या, CM ममता ने जताया शोक

Summary :

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने पांच बाहरी मजदूरों हत्या कर दी सभी 5 मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे। मारे गए मजदूरों के नाम कमालुद्दीन, मुरसालिम, रोफिक, नोमुद्दीन और रफीकुल है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में पांच गैर-कश्मीरी मजदूरों की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इस घटना की कड़ी आलोचना की है। 
सुश्री बनर्जी ने ट्वीट करके कहा है कि इस घटना में मुर्शिदाबाद के पांच लोग मारे गए हैं। इन नृशंस हत्याओं से हम बहुत ही दुखी और स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने शब्दों से मृतकों के परिजनों के दुख को कम नहीं कर सकते, दुख की इस घड़ में पीड़ति परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी।
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने पांच गैर-कश्मीरी मजदूरों की हत्या कर दी। कुलगाम के काटरोसू इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों के एक समूह पर गोलियां चलाईं जिसमें छह मजदूरों को गोलियां लगीं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पांच मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।

Desk Team