श्रीनगर : गौरतलब हो की कल ईद का त्यौहार है और इसी को ध्यान में रखते हुए कश्मीर घाटी में सभी बैंक और एटीएम रविवार को भी खुले रहे ताकि किसी भी व्यक्ति को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े और वह ईद के मौके पर अच्छी तरह से खरीददारी कर सकें। बाजारों में कुर्बानी के लिए ढाई लाख बकरे भी उपलब्ध कराये गये।
अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने सब्जी,एलपीजी गैस सिलेंडर और अंडे पहुंचाने के लिए मोबाइल वैन लगाई हैं। त्योहार के मद्देनजर रविवार की छुट्टी होने के बावजूद कोषागार, बैंक और एटीएम खुले रहे। उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि एटीएम में नकदी की उपलब्धता बनी रहे।
सभी कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगी मजदूरों को पहले ही वेतन जारी किया जा चुका है। अधिकारी ने कहा कि घाटी के सभी जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों ने ईद-उल-अजहा के लिए विस्तृत प्रबंध किये है। हर जिले में लोगों को किराने का सामान उपलब्ध कराने के लिए राशन ‘घाट’ शुरू किये गये है।


Download Android App
Download iOS App



