जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) के सरकारी आवास पर गोली चलने से एक पुलिस कर्मी जख्मी हो गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसने दुर्घटनावश खुद को गोली मार ली या उस पर किसी ने गोली चलाई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ बिक्रम चौक स्थित डीजीपी के सरकारी आवास पर गोलीबारी की घटना में नौशेरा के कांस्टेबल सुभाष चंदर जख्मी हो गए।’’ उन्होंने कहा कि चंदर को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
अधिकारी ने कहा ‘‘ हम यह नहीं सकते हैं कि यह दुर्घटनावश गोली चलने का मामला है या खुदकुशी का। उसकी राइफल उसके पास पड़ी थी।’’ उन्होंने कहा कि डीजीपी दिलबाग सिंह अबतक अपने सरकारी आवास में रहने के लिए नहीं आए हैं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तहकीकात में जुट गई है।
जम्मू कश्मीर में आतंकवादी ठिकाना ध्वस्त
जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को एक आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त किया। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस और सेना की 23 पारा की संयुक्त टीम ने शोपियां के यरवान वन्य क्षेत्र में एक ठिकाने को ध्वस्त किया।
उन्होंने बताया कि वहां से खाद्य सामग्री, सर्दियों से जुड़ी चीजों समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त की गयी है। प्रवक्ता के अनुसार पुलिस ने प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



