जम्मू-कश्मीर : 7 महीने की हिरासत के बाद पूर्व CM उमर अब्दुल्ला को आज मिली रिहाई

Summary :

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता को पूर्व में एहतियातन हिरासत में लिया गया था लेकिन बाद में पांच फरवरी को उन पर पीएसए लगा दिया गया था। दरअसल उमर पर आरोप था कि उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों को भड़काने का काम किया था।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लगभग 7 महीने बाद मंगलवार को हिरासत से रिहा कर दिया गया है। जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत लगाए गए आरोप हटाए जाने के बाद उनकी रिहाई का आदेश जारी किया गया। बीते 10 मार्च को 50 साल के हुए अब्दुल्ला ने पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद 232 दिन हिरासत में गुजारे।
बता दें नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता को पूर्व में एहतियातन हिरासत में लिया गया था लेकिन बाद में पांच फरवरी को उन पर पीएसए लगा दिया गया था। दरअसल उमर पर आरोप था कि उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों को भड़काने का काम किया था। बता दें उमर अब्दुल्ला की रिहाई ऐसे वक्त में हुई है जब कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा था कि या तो उन्हें जल्द रिहा करें या फिर अब्दुल्ला की बहन सारा पायलट की याचिका पर सुनवाई की जाएगी। वहीं सारा अब्दुल्ला ने अपनी याचिका में दावा किया था कि उमर के  फेसबुक अकाउंट से कोई पोस्ट नहीं किया गया है ।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर आज रात 8 बजे फिर से देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

सारा ने कहा कि जिन पोस्ट पर को उमर का बताया जा रहा है दरअसल उसका अस्तित्व ही नहीं है ।वहीं कुछ दिन पहले उमर अब्दुल्ला की बहन सारा अब्दुल्ला की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से पूछा था कि अगले सप्ताह तक बताएं कि उमर अब्दुल्ला को रिहा किया जा रहा है या नहीं? कोर्ट ने कहा नहीं तो सारा की याचिका पर सुनवाई होगी। बता दें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद फारुक अब्दुल्ला के साथ ही सैंकड़ों नेताओं को हिरासत में लिया गया था उमर अब्दुल्ला के पिता फारुक अब्दुल्ला को 13 मार्च को रिहा किया गया है।

Desk Team