केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में शहरी स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे।
भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक से इतर से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने ने कहा कि ये चुनाव सभी पार्टियों को जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ बात करने का अवसर देंगे।
श्रीनगर में ताजिया जुलूस के मद्देनजर एहतियातन लगाये गये प्रतिबंध हटे
जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शालीन काबरा ने 16 सितंबर को कहा था कि जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव नौ चरणों में होंगे जो 17 नवंबर से शुरू होंगे।
उन्होंने कहा था कि शहरी निकाय चुनाव चार चरणों में होंगे जो आठ अक्तूबर से शुरू होंगे। काबरा ने कहा,“करीब 58 लाख मतदाता 35,096 पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के योग्य होंगे। पहले चरण के लिए अधिसूचना 23 अक्तूबर को जारी की जाएगी।”
काबरा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मतों की गिनती उसी दिन या अगले दिन होगी। जम्मू-कश्मीर की दो बड़ी राजनीतिक पार्टियां -नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला किया है।


Download Android App
Download iOS App



