जम्मू-कश्मीर : पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को PSA के तहत हिरासत में रखने की अवधि 3 महीने बढ़ी

Summary :

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी तीन महीने के लिए बढ़ा दी गई है। महबूबा मुफ्ती पिछले साल अगस्त से पीएसए के तहत हिरासत में ही हैं।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी तीन महीने के लिए बढ़ा दी गई है। महबूबा मुफ्ती पिछले साल अगस्त से पीएसए के तहत हिरासत में ही हैं। जम्मू कश्मीर प्रशासन के गृह विभाग ने मुफ्ती की हिरासत की अवधि समाप्त होने के कुछ घंटे पहले ही हिरासत बढ़ाए जाने से संबंधित एक संक्षिप्त आदेश जारी किया।
पिछले साल केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त किए जाने के बाद पांच अगस्त को मुफ्ती को हिरासत में लिया गया था। दो ‘उप-जेलों’ में आठ महीने हिरासत में रहने के बाद मुफ्ती को सात अप्रैल को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया था।
शुरुआत में उन्हें एहतियातन हिरासत में रखा गया था। बाद में इस साल पांच फरवरी को उन पर जन सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई थी। महबूबा की बेटी इल्तिजा ने अपनी मां को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में फरवरी में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 18 मार्च की तारीख तय की थी लेकिन कोरोना वायरस फैलने के चलते सुनवाई नहीं हो पाई।

Desk Team