आज देश भर में ईद का त्यौहार बनाया जा रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर में ईद के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। ईद के दिन किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो उसके लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हुए है। सुरक्षा के तहत किसी को भी बड़े समूहों में इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। कई जगहों पर यातायात प्रतिबंध किया गया है।
प्रशासन ईद को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। लोगों को ईद की नमाज़ अदा करने के लिए सुरक्षा में ढील दी गयी थी, जिसे बाद में वापस लगा दिया गया। श्रीनगर में लोगों ने आज मोहल्ला मस्जिदों में सुबह ईद की नमाज अदा की। हालांकि जम्मू में धारा 144 हटा दी गई है, स्कूल-कॉलेज-बाजार फिर खुल गए हैं। हालांकि, अभी भी सुरक्षाबलों की तैनाती जारी है।
वहीं श्रीनगर में अभी भी धारा 144 लागू है और फोन की सुविधा बंद है। लद्दाख में भी ईद को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है।गौरतलब है सरकार ने जम्मू-कश्मीर में ईद से एक दिन पहले विशेष इंतजाम किए। जम्मू-कश्मीर में ईद से एक दिन पहले रविवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की।
बैंक, एटीएम और कुछ बाजार खुले रहे। खरीदारी के लिए प्रतिबंधों में ढील दी गई। प्रशासन की ओर से घरों पर गैस, सब्जियां और अन्य जरूरी सामग्री भेजी गईं। मस्जिदों में आज ईद की नमाज के लिए प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर रखी है।