जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार को एक गश्ती दल पर आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान समेत दो लोग घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग के अचबल मेन चौक पर आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के एक गश्ती दल पर हथगोला फेंका।
हमले में एक जवान और एक नागरिक घायल हो गया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के बाद क्षेत्र में तैनात अन्य सुरक्षा बलों ने हवा में गोलियां चलायी।
इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और व्यापक घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू कर दिया। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।


Download Android App
Download iOS App



