आर्टिकल 370 हटाने के ऐलान के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने आज शोपियां के बाद अनंतनाग का दौरा किया। डोभाल अनंतनाग की भेड़ मंडी पहुंचे जहां पर ईद की कुर्बानी के लिए भेड़ों की खरीद-फरोख्त होती है।उन्होंने स्थानीय लोगों को ईद की मुबारक देते हुए उनका हालचाल जाना।
मौके पर काफी संख्या में स्थानीय नागरिक नजर आए, जिनसे काफी देर तक अजीत डोभाल बात करते व हाथ मिलाते भी दिखे। इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा आर्टिकल 370 के खत्म होने के बाद सबसे पहले अजीत डोभाल ही स्थिति की समीक्षा करने के लिए जम्मू और कश्मीर पहुंचे थे।
जम्मू कश्मीर : शोपियां में अजित डोभाल आम लोगों के साथ खाना खाते आए नजर
उन्होंने वहां के लोगों के साथ बिरयानी भी खाई थी। ये तस्वीरें खूब वायरल हुईं थीं इसके अगले दिन भी डोभाल घाटी में पहुंचे थे। उन्होंने घाटी में तैनात सुरक्षा बलों के साथ भी दोपहर का भोजन किया था। उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की थी और पूरी व्यवस्था का जायजा लिया था।