जम्मू कश्मीर : PAK ने राजौरी में अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की

Summary :

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम चौकियों और गांवों पर रविवार को गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम चौकियों और गांवों पर रविवार को गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जम्मू कश्मीर : बस पलटने से 2 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने दोपहर 1.15 बजे से नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

उन्होंने बताया कि सीमा पर तैनात जवानों द्वारा पाकिस्तान को प्रभावी जवाब दिया जा रहा है। अंतिम खबर आने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी।

Desk Team