जम्मू & कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) ने शोपियां जिले में सेना की गोलीबारी में दो युवकों की मौत को लेकर सैनिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर विरोध दर्ज कराया है।
पार्टी प्रमुख हर्षदेव सिंह की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने यहां के प्रदर्शनी मैदान में विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकार पर कश्मीर घाटी में मौजूद राष्ट्र विरोधी तत्वों और अलगावादियों का तुष्टीकरण करने का आरोप लगाया।
उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी की और प्राथमिकी वापस लेने की मांग की। बीते शनिवार को शोपियां में पथराव कर रही भीड़ पर सैनिकों ने गोलीबारी की थी जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी।
इस मामले में पुलिस ने रविवार को सेना की गढ़वाल टुकड़ी के जवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।