जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ के स्वास्थ्य केन्द्र में एक आतंकवादी ने मंगलवार को गोलियां चला कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक नेता और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की हत्या कर दी। प्रशासन ने क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया और कानून व्यवस्था में मदद के लिए सेना को बुला लिया।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर साढ़े बारह बजे तब हुई जब एक आतंकी स्वास्थ्य केन्द्र में घुस आया और आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा पर गोलीबारी शुरू कर दी। चंद्रकांत शर्मा और उनके पीएसओ राजिंदर किश्तवाड़ के स्वास्थ्य केन्द्र में आये हुए थे। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शक्ति पाठक ने बताया, ‘‘आतंकी उनकी आवाजाही पर नजर बनाए हुए था और उसने गोलियां चला दी।
जिसमें पीएसओ की मौत हो गई और नेता घायल हो गए।’’ अधिकारी ने कहा कि शर्मा को इलाज के लिए हवाई विमान से जम्मू ले आया गया लेकिन उनकी अस्पताल में मौत हो गई। जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ और भद्रवाह में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना को बुला लिया गया, साथ ही इन इलाकों में कर्फ्यू लगाकर इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।
अनुच्छेद 370 हटाने से J&K की जनता के लिए आजादी का रास्ता साफ होगा : फारूक अब्दुल्ला
जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मनीष सिंह ने बताया कि ऐहतियाती कदम के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है। हमले के बाद आतंकी राजिंदर का हथियार लेकर वहां से भाग गया। हमले के बाद किश्तवाड़ में सरकार और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया। इससे पहले एक नवम्बर में भाजपा की राज्य इकाई के सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजित की किश्तवाड़ में आतंकवादियों ने दुकान से लौटते समय हत्या कर दी थी।


Download Android App
Download iOS App



