BREAKING NEWS

BJP Parliamentary Meeting: संसदीय दल की बैठक में जेपी नड्डा ने किया PM मोदी का अभिनंदन◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ का किया दौरा ◾BJP ने बिल्कीस बानो के दोषियों के साथ किया मंच साझा, BRS ने अपराधियों को सम्मानित करने का लगाया आरोप◾स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- PM मोदी का अपमान करते करते ओबीसी समाज का अपमान कर रहे राहुल गांधी ◾राहुल गांधी के अदालती मामले पर राखी जा रही है नज़र : अमेरिकी अधिकारी ◾नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की पूजा करने से दूर हो जाते हैं सारे तंत्र-मंत्र, ऐसे करें पूजा◾फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस को जमीन बेचने के आरोप में भाजपा नेता अमेठी से गिरफ्तार◾आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾

जम्मू-कश्मीर: ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बर्फबारी का सिलसिला जारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन

जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई और इसके चलते तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात से घाटी के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई, जबकि श्रीनगर में हल्की बारिश हुई। कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ। 

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार रात यहां तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। पर्यटन के लिए लोकप्रिय गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जहां शुक्रवार रात तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। 

घाटी के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं दक्षिणी कश्मीर के कोकरनाग कस्बे में तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार शाम से रविवार सुबह तक हल्की बर्फबारी होने का अनुमान व्यक्त किया था। 

पीयूष जैन पर टूटा मुश्किलों का पहाड़, DRI करेगी स्विट्जरलैंड कनेक्शन पर पूछताछ, बढ़ सकती है हिरासत

मौसम कार्यालय ने बताया कि चार जनवरी से छह जनवरी के बीच मध्यम से भारी बर्फबारी या बारिश हो सकती है। इस दौरान पांच जनवरी से छह जनवरी के बीच ऐसा होने की ज्यादा संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है। फिलहाल कश्मीर घाटी 40 दिनों की भयंकर सर्दी के दौर में है जिसे ‘चिल्लई-कलां’ कहा जाता है। यह वक्त 21 दिसंबर को शुरू हुआ था। 

‘चिल्लई-कलां’ एक ऐसा काल है जब कड़ाके की सर्दी पूरे क्षेत्र को अपने गिरफ्त में ले लेती है और तापमान काफी घट जाता है। यहां डल झील समेत घाटी के जलाशय एवं जलापूर्ति लाइनों में पानी बर्फ बन जाता है। इस दौरान हिमपात की संभावना अक्सर रहती हैं तथा ज्यादातर क्षेत्रों खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में भारी से बहुत अधिक हिमपात होता है।