कश्मीर में आतंकवादियों को ‘‘पाकिस्तान के खरीदे हुए लड़के’’ बताते हुए जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को उन्हें चेतावनी दी कि अगर उन्होंने सेब उत्पादकों को उनके उत्पाद घाटी के बाहर बेचने के लिए धमकी देना बंद नहीं किया तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।
यहां स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के खरीदे कुछ लड़के यहां आस-पास (घाटी में) घूमते रहते हैं । वे सेब बागान मालिकों को अपने फल बाहर के बाजार में बेचने से रोकने के लिये उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं।’’
मलिक ने आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘मैं उनसे कह रहा हूं कि वे अपने तरीके सुधार लें क्योंकि मुझे नहीं पता कि फल विक्रेताओं की मौत होगी य नहीं, लेकिन इस बात की गारंटी है कि आप जरूर और जल्दी मारे जाओगे।’’
दो दिन पहले ही मलिक ने बाजार हस्तक्षेप योजना की शुरुआत की थी।


Download Android App
Download iOS App



