कश्मीर में हाल में हुई हत्याओं को लेकर महबूबा का केंद्र पर तंज, कहा-ध्वस्त हुआ ‘फर्जी नैरेटिव’

Summary :

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर में हाल में नागरिकों की हत्याओं से केंद्र सरकार का वह “फर्जी नैरेटिव” ध्वस्त हो गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि घाटी में सब कुछ सामान्य हो गया है।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर में हाल में नागरिकों की हत्याओं से केंद्र सरकार का वह “फर्जी नैरेटिव” ध्वस्त हो गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि घाटी में सब कुछ सामान्य हो गया है।
महबूबा ने ट्वीट किया, “कश्मीर में हाल में हुई घटनाओं के साथ ही भारत सरकार का वह फर्जी नैरेटिव ध्वस्त हो गया है, जिसके अनुसार घाटी में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। सरकार बिलकुल ही संवेदनहीन है, जिसके लिए इंसान के जीवन का कोई मोल नहीं है और इसने सुरक्षा के नाम पर सजा देने की अपनी नीतियों से जम्मू कश्मीर को खतरे में डाल दिया है।’’


बता दें कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और बांदीपोरा जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में, श्रीनगर में दवाओं की एक प्रमुख दुकान के मालिक और कश्मीरी पंडित माखन लाल बिन्द्रू समेत तीन लोगों को मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली मार दी थी।

Desk Team