गुपकर जन घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को बताया कि गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होगा। गुपकर मीटिंग के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ़्ती ने ऐसा बयान दिया है जिससे उनका पाकिस्तान के लिए प्रेम फिर छलकता दिखाई दे रहा है।
पडोसी मुल्क की वकालत करते हुए पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए। गुप्कर गठबंधन की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री को पाकिस्तान से भी बात करनी चाहिए”।
महबूबा ने आगे कहा , “अगर मोदी सरकार दोहा जा सकती हैं और तालिबान से बात कर सकते हैं, तो उन्हें हमारे साथ और पाकिस्तान के साथ भी एक प्रस्ताव लाने के लिए बातचीत करनी चाहिए। कश्मीर का मसला हल होना बेहद जरूरी है इससे राज्य में अमन और शांति बहाल होगी और आम कश्मीरी बेहतर जिंदगी जियेगा।”
मुफ्ती ने कहा कि गठबंधन के नेता 24 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नेता अपने विचार रखेंगे और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर दबाव बनाएंगे। साथ ही महबूबा ने कहा जो हमें भारत के सविधान ने दिया था वो हम वापस चाहते है।
मुफ्ती और माकपा नेता एम वाई तारिगामी सहित घटक दलों के नेताओं ने श्रीनगर में गठबंधन अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आवास पर मुलाकात की, जो नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष भी हैं। पिछले दो दिनों में, जम्मू और कश्मीर के राजनीतिक दलों ने अंतर-पार्टी चर्चा की।


Download Android App
Download iOS App



