जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से शारदा विश्वविद्यालय परिसर में इस माह हुई मारपीट की घटना के बाद लापता कश्मीरी छात्र का पता लगाने में मदद की गुहार लगायी है।
सुश्री महबूबा ने ट्वीटर पर लिखा,’ शारदा विश्वविद्यालय के एक छात्र एहतिशाम बिलाल पर हमला गंभीर चिंता का कारण है। राजनाथ सिंह जी से अनुरोध है कि वह अधिकारियों को लापता छात्र को जल्द से जल्द तलाश करने के लिए निर्देशित करें।’
PAK ने कुपवाड़ा में किया संघर्ष विराम उल्लंघन
एहतिशाम चार अक्टूबर से कैंपस में छात्रों के एक समूह के हमला किये जाने के बाद से लापता है। वह पिछले तीन दिनों से गायब है। वह श्रीनगर शहर खानयार का निवासी हैं और मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी के पहले वर्ष का छात्र हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक उसने 27 अक्टूबर को अपना छात्रावास छोड़ दिया था और तब से गायब है। उसने तभी से अपने परिवार या मित्र से भी संपर्क नहीं किया है।


Download Android App
Download iOS App



