महबूबा ने की मारुफा जान को वीजा जारी करने की अपील

Summary :

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने 20 वर्ष पहले एक कश्मीरी से शादी करने वाली पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) निवासी

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने 20 वर्ष पहले एक कश्मीरी से शादी करने वाली पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) निवासी मारूफा जान को वीजा जारी करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अनुरोध किया है। मारूफा जान के दो पुत्र हैं।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख ने उस ट्वीट का जवाब दिया जिसमें उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद उन्होंने भारत के विदेश मंत्रालय से मारुफा जान को लंबी अवधि का वीजा जारी करने का अनुरोध किया।

सुश्री मुफ्ती ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ सुषमा स्वराज से बारामूला की मारूफा जान को वीजा जारी करने का अनुरोध करती हूं। उसने यहां 20 वर्ष पहले शादी की थी और दो बेटों की मां हैं। वर्ष 2016 में उसने लंबी अवधि की वीजा के लिए आवेदन किया था लेकिन विदेश मंत्रालय की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। मैं इस मामले पर ध्यान देने का अनुरोध करती हूं।’’

PM मोदी ने सबरीमला मुद्दे को लेकर LDF सरकार पर साधा निशाना

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी, विशेषकर उत्तर कश्मीर में बड़ संख्या में युवा जिनमें लड़कियां भी शामिल हैं, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर या पाकिस्तान के निवासियों से निकाह किया हैं।

जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक ने भी ब्रिटेन में जन्मीं पाकिस्तानी युवती से विवाह किया है जबकि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस (उदारवादी गुट) के अध्यक्ष ने कश्मीरी मूल की अमेरिकी नागरिक से शादी की है।

visa

अलगाववादी नेता से मुख्यधारा के नेता बने सज्जाद गनी लोन ने जेकेएलएफ के संस्थापक अमानुल्लाह खान की बेटी से विवाह किया है।

Desk Team